A
Hindi News पैसा बाजार सेंसेक्स 313 और निफ्टी 91 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

सेंसेक्स 313 और निफ्टी 91 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

मंगलवार को बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे। कल, सेंसेक्स 594.95 अंकों बढ़त के साथ 82,380.69 अंकों पर और निफ्टी 169.90 अंकों की उछाल के साथ 25,239.10 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, sbi, bel, kotak mahindra bank, maruti- India TV Paisa Image Source : PTI बुधवार को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 17 September, 2025: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 313.02 अंकों (0.38%) की बड़ी बढ़त के साथ 82,693.71 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 91.15 अंकों (0.36%) की उछाल के साथ 25,330.25 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे। कल, सेंसेक्स 594.95 अंकों बढ़त के साथ 82,380.69 अंकों पर और निफ्टी 169.90 अंकों की उछाल के साथ 25,239.10 अंकों पर बंद हुआ था। 

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर

आज सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक समेत ये शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज बीईएल के शेयर 2.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.43 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.35 प्रतिशत, ट्रेंट 1.21 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.20 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.03 प्रतिशत, टीसीएस 0.87 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.77 प्रतिशत, इंफोसिस 0.77 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, सनफार्मा 0.64 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.60 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.54 प्रतिशत, एलएंडटी 0.49 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.43 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.39 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.34 प्रतिशत, एटरनल 0.27 प्रतिशत, भारती एयरटेल के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, टाइटन के शेयर 0.98 प्रतिशत, आईटीसी 0.93 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.44 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.21 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.20 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.12 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News