A
Hindi News पैसा बाजार सेंसेक्स 278 और निफ्टी 103 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों ने कराया भारी नुकसान

सेंसेक्स 278 और निफ्टी 103 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों ने कराया भारी नुकसान

मंगलवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 103.40 अंकों (0.40 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,910.05 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, sensex, nifty, share market, stock market, bharti airtel, axis bank, titan, asia- India TV Paisa Image Source : PTI शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया

Share Market Closing 18 November, 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया। मंगलवार को बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार का अंत किया। आज बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 84,673.02 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 103.40 अंकों (0.40 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,910.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 388.17 अंकों (0.46%) की बढ़त के साथ 84,950.95 अंकों पर और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 103.40 अंकों (0.40 प्रतिशत) की तेजी के साथ 26,013.45 अंकों पर बंद हुआ था।

टेक महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

मंगलवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयर 1.27 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.64 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.24 प्रतिशत, टाइटन 0.37 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.13 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, आज इंफोसिस के शेयर 1.46 प्रतिशत, एटरनल 1.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.26 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.04 प्रतिशत, एलएंडटी 0.72 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.93 प्रतिशत, बीईएल 0.86 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.77 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.75 प्रतिशत, टीसीएस 0.54 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.52 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.51 प्रतिशत, सन फार्मा 0.59 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.50 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.39 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर 0.39 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत, आईटीसी 0.33 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News