1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 504 और निफ्टी 144 अंक लुढ़का, इन शेयरों ने कराया नुकसान

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 504 और निफ्टी 144 अंक लुढ़का, इन शेयरों ने कराया नुकसान

आज सेंसेक्स और निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें बैंकिंग स्टॉक्स प्रमुख रहे।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, asian paints, bharti airtel, maruti suzuki, bajaj finance, ntpc, - India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में भारी गिरावट

Share Market Closing 2 December, 2025: शेयर बाजार ने आज भारी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंकों (0.59%) की गिरावट के साथ 85,138.27 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 143.55 अंकों (0.55 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,032.20 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें बैंकिंग स्टॉक्स प्रमुख रहे। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। कल सेंसेक्स 64.77 अंकों (0.08%) की गिरावट के साथ 85,641.90 अंकों पर और निफ्टी 27.20 अंकों (0.10 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,175.75 अंकों पर बंद हुआ था।

शानदार बढ़त के साथ बंद हुए एशियन पेंट्स के शेयर 

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 35 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 3.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी स्टॉक्स का आज कैसा रहा प्रदर्शन

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर 0.93 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.83 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.50 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.34 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.29 प्रतिशत, ट्रेंट 0.27 प्रतिशत, टीसीएस 0.11 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 1.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.08 प्रतिशत, बीईएल 1.03 प्रतिशत, एलएंडटी 1.01 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.95 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.91 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.73 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.63 प्रतिशत, आईटीसी 0.62 प्रतिशत, टीएमपीवी 0.58 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.44 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.44 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.35 प्रतिशत, एटरनल 0.33 प्रतिशत, सन फार्मा 0.30 प्रतिशत, एसबीआई 0.29 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.12 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार बंद किया।

Latest Business News