1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 411 और निफ्टी 133 अंकों की शानदार बढ़त के साथ बंद, दीपावली पर इन शेयरों ने बिखेरी चमक

सेंसेक्स 411 और निफ्टी 133 अंकों की शानदार बढ़त के साथ बंद, दीपावली पर इन शेयरों ने बिखेरी चमक

आज एक समय सेंसेक्स 84,656.56 अंकों तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी 50 भी 25,926.20 अंकों के इंट्राडे हाई तक गया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, reliance industries, bajaj finserv, a- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ बंद किया कारोबार

Share Market Closing 20 October, 2025: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंकों (0.49%) की बढ़त के साथ 84,363.37 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 133.30 अंकों (0.52%) की तेजी के साथ 25,843.15 अंकों पर बंद हुआ। आज एक समय सेंसेक्स 84,656.56 अंकों तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी 50 भी 25,926.20 अंकों के इंट्राडे हाई तक गया था। बताते चलें कि आज सेंसेक्स ने 317.11 अंकों की बढ़त के साथ 84,269.30 अंकों पर और निफ्टी 114.75 अंकों तेजी के साथ 25,824.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 16 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक समेत इन शेयरों में शानदार बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज बजाज फिनसर्व के शेयर 2.65 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.99 प्रतिशत, एसबीआई 1.97 प्रतिशत, टीसीएस 1.77 प्रतिशत, टाइटन 1.69 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.68 प्रतिशत, इंफोसिस 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.01 प्रतिशत, एलएंडटी 0.95 प्रतिशत, बीईएल 0.87 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.79 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.57 प्रतिशत, सन फार्मा 0.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.23 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.15 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

दीपावली के दिन इन शेयरों ने कराया नुकसान

जबकि, दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.38 प्रतिशत, एटरनल 1.31 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.77 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.64 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.45 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.20 प्रतिशत, ट्रेंट 0.19 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News