1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 899 और निफ्टी 283 अंकों की बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 899 और निफ्टी 283 अंकों की बढ़त के साथ बंद

बाजार ने आज बड़ी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स 147.79 अंकों (0.20%) की बढ़त के साथ 75,449.05 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 73.30 अंकों (0.32%) की बढ़त लेकर 22,907.60 अंकों पर बंद हुआ था।

nse, bse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, bharti airtel, titan, mahindra and ma- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK भारतीय शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए

Share Market Closing 20th March, 2025: शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज का दिन भी शानदार रहा। भारतीय शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। गुरुवार को मार्केट में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली और बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंकों (1.19%) की बढ़त के साथ 76,348.06 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 283.05 अंकों (1.24%) की बढ़त लेकर 23,190.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज बड़ी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स 147.79 अंकों (0.20%) की बढ़त के साथ 75,449.05 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 73.30 अंकों (0.32%) की बढ़त लेकर 22,907.60 अंकों पर बंद हुआ था।

भारती एयरटेल के शेयरों में जोरदार तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 3 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 4.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टेक इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

जोमैटो, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी अच्छा उछाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टाइटन के शेयरों में 3.47 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.79 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.78 प्रतिशत, टीसीएस 1.74 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.66 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.66 प्रतिशत, इंफोसिस 1.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.25 प्रतिशत, सनफार्मा 1.24 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.19 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.07 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस के शेयर 0.57 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News