A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी, सेंसेक्स 443 और निफ्टी 122 अंक उछला, इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार तेजी

शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी, सेंसेक्स 443 और निफ्टी 122 अंक उछला, इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार तेजी

पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 501.51 अंक (0.61 प्रतिशत) टूटकर 81,757.73 अंकों पर और निफ्टी 143.05 अंक (0.57 प्रतिशत) गिरकर 24,968.40 पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, eternal, icici bank, hdfc bank, mahin- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 21 July, 2025: आज हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंकों (0.54%) की बढ़त के साथ 82,200.34 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 122.30 अंकों (0.49%) की तेजी के साथ 25,090.70 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 501.51 अंक (0.61 प्रतिशत) टूटकर 81,757.73 अंकों पर और निफ्टी 143.05 अंक (0.57 प्रतिशत) गिरकर 24,968.40 पर बंद हुआ था।

एटरनल के शेयरों में तूफानी तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 5.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक में भी शानदार तेजी

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.76 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.19 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.75 प्रतिशत, बीईएल 1.37 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.06 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.05 प्रतिशत,  एलएंडटी 1.05 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.04 प्रतिशत, टाइटन 0.86 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.75 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.28 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.19 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

एचसीएल, टीसीएस समेत ये स्टॉक्स टूटे

वहीं दूसरी ओर, आज एचसीएल टेक के शेयरों में 1.21 प्रतिशत, टीसीएस 0.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.97 प्रतिशत, आईटीसी 0.59 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.31 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.16 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.12 प्रतिशत, इंफोसिस 0.12 प्रतिशत, सनफार्मा 0.04 प्रतिशत और एसबीआई के शेयरों में 0.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Latest Business News