Share Market Closing 22 July, 2025: हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में सपाट बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 13.53 अंकों (0.02%) की मामूली गिरावट के साथ 82,186.81 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 29.80 अंकों (0.12%) के नुकसान के साथ 25,060.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि कल सोमवार को बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 442.61 अंकों (0.54%) की बढ़त के साथ 82,200.34 अंकों पर और निफ्टी 122.30 अंकों (0.49%) की तेजी के साथ 25,090.70 अंकों पर बंद हुआ था।
एटरनल के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी
आज सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 10.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को एटरनल के शेयरों में 5.38 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। जबकि टाटा मोटर्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
मंगलवार को टाइटन के शेयरों में 1.08 प्रतिशत, बीईएल 0.72 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.33 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.30 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, टीसीएस 0.04 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।
आज इन शेयरों ने कराया भारी नुकसान
इनके अलावा, आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1.72 प्रतिशत, एसबीआई 1.12 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.08 प्रतिशत, एलएंडटी 1.07 प्रतिशत, आईटीसी 0.96 प्रतिशत, इंफोसिस 0.92 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.92 प्रतिशत, सनफार्मा 0.74 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.56 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.46 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 प्रतिशत, ट्रेंट 0.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.15 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों में 0.04 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
Latest Business News