1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में सपाट कारोबार, जोरदार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

शेयर बाजार में सपाट कारोबार, जोरदार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

मंगलवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 4.75 अंकों (0.02 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, itc, ultratech cement, tata steel, hd- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इन शेयरों में दिखा जोरदार उतार-चढ़ाव

Share Market Closing 23 December, 2025: हफ्ते के दूसरे दिन, मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार सपाट बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 42.64 अंकों (0.05%) की गिरावट के साथ 85,524.84 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 4.75 अंकों (0.02 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने जबरदस्त बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। कल बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंकों (0.75%) की तेजी के साथ 85,567.48 अंकों पर और निफ्टी 206.00 अंकों (0.79 प्रतिशत) की लंबी छलांग के साथ 26,172.40 अंकों पर बंद हुआ था।

इंफोसिस के शेयरों में बड़ी गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 1.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.24 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पीवी 1.09 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.03 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.91 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.78 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.74 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.55 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.53 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.35 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने लाल निशान में बंद किया कारोबार

वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को भारती एयरटेल के शेयर 0.97 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.95 प्रतिशत, सनफार्मा 0.93 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.88 प्रतिशत, एटरनल 0.84 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.47 प्रतिशत, ट्रेंट 0.46 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.39 प्रतिशत, एलएंडटी 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29 प्रतिशत, एसबीआई 0.26 प्रतिशत, टाइटन 0.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News