1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन नुकसान

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन नुकसान

सोमवार को सेंसेक्स 466.26 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 82,159.97 अंकों पर और निफ्टी 124.70 अंकों के नुकसान के साथ 25,202.35 अंकों पर आकर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, axis bank, bajaj finance, maruti suzu- India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार को एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 23 September, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को आईटी स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 57.87 अंकों (0.07%) की गिरावट के साथ 82,102.10 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 32.85 अंकों (0.13%) के नुकसान के साथ 25,169.50 अंकों पर आकर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 466.26 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 82,159.97 अंकों पर और निफ्टी 124.70 अंकों के नुकसान के साथ 25,202.35 अंकों पर आकर बंद हुआ था। 

एक्सिस बैंक के शेयरों में शानदार तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि रिलायंस के शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की किन शेयरों का आज कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज बजाज फाइनेंस के शेयर 1.94 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.83 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.81 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.55 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.11 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.11 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.89 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.78 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.65 प्रतिशत, एलएंडटी 0.55 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को टेक महिंद्रा के शेयर 2.07 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.94 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.90 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.42 प्रतिशत, एटरनल 0.98 प्रतिशत, आईटीसी 0.92 प्रतिशत, सनफार्मा 0.78 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.74 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.74 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.65 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, बीईएल 0.49 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 प्रतिशत, टीसीएस 0.38 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.21 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News