A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, आज इन स्टॉक्स का रहा बोलबाला, इन्वेस्टर्स हुए मालामाल

शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, आज इन स्टॉक्स का रहा बोलबाला, इन्वेस्टर्स हुए मालामाल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 80,951.99 अंकों पर और निफ्टी 203.75 अंकों के नुकसान के साथ 24,609.70 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, eternal, powergrid, itc, nestle india- India TV Hindi
Image Source : PTI हफ्ते के आखिरी दिन करीब 1 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 23rd May, 2025: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंकों (0.95%) की तेजी के साथ 81,721.08 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 243.45 अंकों (0.99%) की बढ़त के साथ 24,853.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 80,951.99 अंकों पर और निफ्टी 203.75 अंकों के नुकसान के साथ 24,609.70 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में हुए बंद

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि सनफार्मा के शेयर 1.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

पावरग्रिड, आईटीसी के शेयरों में भी तेज बढ़त

हफ्ते के आखिरी दिन, सेंसेक्स में शामिल पावरग्रिड के शेयर 2.51%, आईटीसी 2.32%, बजाज फिनसर्व 2.09%, नेस्ले इंडिया 1.83%, एक्सिस बैंक 1.74%, कोटक महिंद्रा बैंक 1.50%, अडाणी पोर्ट्स 1.45%, लार्सन एंड टुब्रो 1.39%, टाटा स्टील 1.18%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.18%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.16%, बजाज फाइनेंस 1.14%, टाइटन 0.98%, इंफोसिस 0.98%, इंडसइंड बैंक 0.95%, एनटीपीसी 0.94%, एचसीएल टेक 0.92%, टीसीएस 0.88%, टेक महिंद्रा 0.84%, एशियन पेंट्स के शेयर 0.79% की बढ़त के साथ बंद हुए।

इनके साथ ही, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.61%, एसबीआई 0.59%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.54%, आईसीआईसीआई बैंक 0.51%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.28%, मारुति सुजुकी 0.22% और टाटा मोटर्स के शेयर 0.06% की तेजी के साथ बंद हुए। जबकि भारती एयरटेल के शेयर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News