1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 25,000 अंकों के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में भी अच्छी बढ़त, इन शेयरों में दिखी गिरावट

25,000 अंकों के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में भी अच्छी बढ़त, इन शेयरों में दिखी गिरावट

आज एक समय सेंसेक्स बड़ी तेजी के साथ 82,492.24 अंकों पर और निफ्टी 25,079.20 अंकों पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, बाजार में ये तेजी बहुत देर तक नहीं टिक पाई और बिकवाली के दबाव में ये बड़ी बढ़त सिमटकर छोटी हो गई।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, hcl tech, tata- India TV Hindi
Image Source : PTI आज लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 26th May, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 455.37 अंकों (0.56%) की तेजी के साथ 82,176.45 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 148.00 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ 25,001.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स बड़ी तेजी के साथ 82,492.24 अंकों पर और निफ्टी 25,079.20 अंकों पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, बाजार में ये तेजी बहुत देर तक नहीं टिक पाई और बिकवाली के दबाव में ये बड़ी बढ़त सिमटकर छोटी हो गई।

एटरनल के शेयरों में भारी गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 8 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 4.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एचसीएल, टाटा मोटर्स के शेयरों में भी अच्छी बढ़त

हफ्ते के पहले दिन, सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक के शेयर 1.55 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.51 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.51 प्रतिशत, आईटीसी 1.50 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.29 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.23 प्रतिशत, इंफोसिस 1.12 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.98 प्रतिशत, टाइटन 0.90 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.74 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.72 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, टीसीएस 0.63 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.61 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.45 प्रतिशत, एसबीआई 0.42 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.17 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड के स्टॉक्स टूटे

वहीं दूसरी ओर, आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.47 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.30 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.28 प्रतिशत, सनफार्मा 0.19 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News