1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भयावह गिरावट, सेंसेक्स 572 और निफ्टी 156 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भयावह गिरावट, सेंसेक्स 572 और निफ्टी 156 अंक टूटा

पिछले हफ्ते शुक्रवार और गुरुवार को भी बाजार में भयावह गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 721 और निफ्टी 225अंक लुढ़कर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को सेंसेक्स 542.47 और निफ्टी 157.80 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, hindustan unilever, asian paints, ici- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Share Market Closing 28 July, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंकों (0.70%) की बड़ी गिरावट के साथ 80,891.02 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 156.10 अंकों (0.63%) के नुकसान के साथ 24,680.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार और गुरुवार को भी बाजार में भयावह गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 721 और निफ्टी 225अंक लुढ़कर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को सेंसेक्स 542.47 और निफ्टी 157.80 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी नुकसान

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 35 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसी रही स्थिति

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एशियन पेंट्स के शेयर 1.00, आईसीआईसीआई बैंक 0.82, पावरग्रिड 0.43, एचडीएफसी बैंक 0.18, आईटीसी 0.11 और इंफोसिस के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। 

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 3.64, भारती एयरटेल 2.35, टाइटन 2.17, टीसीएस 1.76, बीईएल 1.48, एचसीएल टेक 1.47, एक्सिस बैंक 1.25, अडाणी पोर्ट्स 1.21, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.17, एसबीआई 1.16, एटरनल 1.09, टाटा स्टील 1.08, ट्रेंट 0.89, टेक महिंद्रा 0.81, टाटा मोटर्स 0.73, एलएंडटी 0.61, मारुति सुजुकी 0.57, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.34, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32, बजाज फिनसर्व 0.24, सनफार्मा 0.21 और एनटीपीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News