1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में दिखी बढ़िया रिकवरी, सेंसेक्स 535 और निफ्टी 128 अंकों के उछाल के साथ बंद

शेयर बाजार में दिखी बढ़िया रिकवरी, सेंसेक्स 535 और निफ्टी 128 अंकों के उछाल के साथ बंद

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 535.24 अंकों (0.71%) की बढ़त के साथ 75,901.41 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 128.10 अंकों (0.56%) की तेजी के साथ 22,957.25 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को विनाशकारी गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

Share Market Closing 28th January, 2025: सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 535.24 अंकों (0.71%) की बढ़त के साथ 75,901.41 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 128.10 अंकों (0.56%) की तेजी के साथ 22,957.25 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 824.29 अंकों की गिरावट के साथ 75,366.17 अंकों पर और निफ्टी 263.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,829.15 अंकों पर बंद हुआ था।

सबसे बड़े फायदे-नुकसान के साथ बंद हुए ये शेयर

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 28 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 22 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 4.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 4.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स की इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर 4.34 पर्सेंट, बजाज फिनसर्व 3.52 पर्सेंट, टाटा मोटर्स 2.64 पर्सेंट, एचडीएफसी बैंक 2.60 पर्सेंट, टाटा स्टील 2.02 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 1.61 पर्सेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.52 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 1.18 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 0.94 पर्सेंट, जोमैटो 0.90 पर्सेंट, भारती एयरटेल 0.87 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.50 पर्सेंट, इंफोसिस 0.48 पर्सेंट, भारतीय स्टेट बैंक 0.46 पर्सेंट, टाइटन 0.36 पर्सेंट, कोटक महिंद्रा बैंक 0.34 पर्सेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.09 पर्सेंट और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.01 पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान में बंद होने वाले शेयरों के नाम

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 1.22 प्रतिशत, आईटीसी 1.09, एचसीएल टेक 1.01, एनटीपीसी 0.95, नेस्ले इंडिया 0.74, टीसीएस 0.64, पावरग्रिड 0.40, एशियन पेंट्स 0.31, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.19 और टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Latest Business News