A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 192 और निफ्टी में 73 अंकों की गिरावट

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 192 और निफ्टी में 73 अंकों की गिरावट

बाजार ने आज कारोबार में सपाट शुरुआत की थी। लेकिन थोड़ी देर ही बाद इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,766.70 अंकों के इंट्राडे हाई से लेकर 77,185.62 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, kotak mahindra bank, hindustan unilev- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बाजार ने आज सपाट शुरुआत की थी

Share Market Closing 28th March, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 191.51 अंकों (0.25%) के नुकसान के साथ 77,414.92 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 72.60 अंकों (0.31%) की गिरावट के साथ 23,519.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज कारोबार में सपाट शुरुआत की थी। लेकिन थोड़ी देर ही बाद इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,766.70 अंकों के इंट्राडे हाई से लेकर 77,185.62 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी आज 23,649.20 अंकों के इंट्राडे हाई से लेकर 23,451.30 अंकों के इंट्राडे लो तक का सफर तय किया।

इंडसइंड बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 19 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

महिंद्रा, जोमैटो, एचसीएल के शेयरों में भी बड़ा नुकसान

हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.95 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.79 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.75 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.73 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.66 प्रतिशत, आईटीसी 0.20 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.08 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज 2.58 प्रतिशत, जोमैटो 2.21 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.20 प्रतिशत, इंफोसिस 2.12 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.10 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.50 प्रतिशत, टीसीएस 1.28 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.90 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News