1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 320 और निफ्टी 81 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

सेंसेक्स 320 और निफ्टी 81 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 81.15 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 24,833.60 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, indusind bank, sunpharma, eternal, ad- India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार और बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

Share Market Closing 29th May, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने ठीक-ठीक बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार बंद किया। दोपहर करीब 2 बजे बाजार लगभग फ्लैट था, लेकिन आखिर के आधे घंटे में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिसके दम पर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंकों (0.39%) की तेजी के साथ 81,633.02 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 81.15 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 24,833.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इससे पहले शेयर बाजार लगातार दो दिन गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

इंडसइंड बैंक के शेयरों में जोरदार बढ़त

आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में भी दिखा अच्छा उछाल

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में आज सनफार्मा के शेयर 2.11 प्रतिशत, एटरनल 1.83, अडाणी पोर्ट्स 1.78, टाटा स्टील 1.27, टेक महिंद्रा 1.24, एक्सिस बैंक 1.15, टाटा मोटर्स 1.05, कोटक महिंद्रा बैंक 0.97, इंफोसिस 0.95, एचडीएफसी बैंक 0.75, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.73, मारुति सुजुकी 0.69, पावरग्रिड 0.62, टाइटन 0.57, रिलायंस 0.56, भारती एयरटेल 0.55, आईसीआईसीआई बैंक 0.51, नेस्ले इंडिया 0.49, एलएंडटी 0.34, एचसीएल टेक 0.34, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.33, एसबीआई 0.21 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए ये शेयर

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को बजाज फिनसर्व के शेयर 0.30, एशियन पेंट्स 0.21, आईटीसी 0.17, टीसीएस 0.15 और एनटीपीसी के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News