1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, बड़े उलटफेर के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, बड़े उलटफेर के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

आज सेंसेक्स 94.55 अंकों (0.11%) की गिरावट के साथ 84,600.99 अंकों पर और निफ्टी 1.20 अंकों (0.00%) के मामूली नुकसान के साथ 25,940.90 अंकों पर खुला था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata steel, mahindra and mahindra, ba- India TV Hindi
Image Source : PTI लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing 30 December, 2025: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, आज बाजार ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 84,675.08 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 3.25 अंकों (0.01 प्रतिशत) के मामूली नुकसान के साथ 25,938.85 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 94.55 अंकों (0.11%) की गिरावट के साथ 84,600.99 अंकों पर और निफ्टी 1.20 अंकों (0.00%) के मामूली नुकसान के साथ 25,940.90 अंकों पर खुला था।

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 2.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

महिंद्रा, बजाज फिनसर्व समेत इन शेयरों ने बढ़त के साथ बंद किया कारोबार

आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.00 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.66 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.88 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.87 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.81 प्रतिशत, एलएंडटी 0.50 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.19 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

इंफोसिस, एशियन पेंट्स सहित इन स्टॉक्स में दर्ज की गई गिरावट

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को इंफोसिस के स्टॉक्स 1.28 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.09 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.76 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.52 प्रतिशत, आईटीसी 0.45 प्रतिशत, टाइटन 0.40 प्रतिशत, ट्रेंट 0.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 प्रतिशत, टीसीएस 0.19 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.12 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.12 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.09 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.08 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News