A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजट से पहले चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स में 741 और निफ्टी में 259 अंकों की तेजी

बजट से पहले चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स में 741 और निफ्टी में 259 अंकों की तेजी

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंकों (0.97%) की बढ़त के साथ 77,500.57 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 258.90 अंकों (1.11%) की तेजी के साथ 23,508.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि शेयर बाजार ने कल गुरुवार को भी हरे निशान में कारोबार बंद किया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, budget, budget 2025, union budget, un- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बजट से एक दिन पहले चमका शेयर बाजार

Share Market Closing 31st January, 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले आज संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस दौरान भारतीय शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। महीने के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंकों (0.97%) की बढ़त के साथ 77,500.57 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 258.90 अंकों (1.11%) की तेजी के साथ 23,508.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि शेयर बाजार ने कल गुरुवार को भी हरे निशान में कारोबार बंद किया था।

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा 4.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि आईटीसी होटल्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी तूफानी तेजी

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में आज नेस्ले इंडिया के शेयर 4.25 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 3.66 प्रतिशत, टाइटन 3.59 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.73 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.67 प्रतिशत, आईटीसी 2.51 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.48 प्रतिशत, पावरग्रिड 2.29 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.23 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.06 प्रतिशत, जोमैटो 1.46 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.43 प्रतिशत, इंफोसिस 1.21 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.97 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.90 प्रतिशत, सनफार्मा 0.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.60 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.36 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज इन शेयरों में उठाना पड़ा नुकसान

भारती एयरटेल के शेयरों में आज 0.76 पर्सेंट, बजाज फिनसर्व 0.43 पर्सेंट, बजाज फाइनेंस 0.17 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 पर्सेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 0.06 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई।

Latest Business News