A
Hindi News पैसा बाजार सेंसेक्स 376 और निफ्टी 72 अंकों की गिरावट के साथ बंद, ट्रेंट और रिलायंस के स्टॉक क्रैश

सेंसेक्स 376 और निफ्टी 72 अंकों की गिरावट के साथ बंद, ट्रेंट और रिलायंस के स्टॉक क्रैश

मंगलवार को टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भयावह गिरावट दर्ज की गई।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, icici bank, hindustan unilever, sun p- India TV Paisa Image Source : PTI मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing 6 January, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंकों (0.44%) की गिरावट के साथ 85,063.34 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 71.60 अंकों (0.27 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,178.70 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार को टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भयावह गिरावट दर्ज की गई। बताते चलें कि बाजार ने सोमवार को भी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 322.39 अंकों की गिरावट के साथ 85,439.62 अंकों पर और निफ्टी 78.25 अंकों के नुकसान के साथ 26,250.30 अंकों पर बंद हुआ था।

ट्रेंट के शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.87 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 8.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.75 प्रतिशत, सन फार्मा 1.73 प्रतिशत, एसबीआई 1.33 प्रतिशत, टीसीएस 1.28 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.83 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.71 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.68 प्रतिशत, टाइटन 0.61 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.33 प्रतिशत, इंफोसिस 0.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.27 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.12 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.11 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.42 प्रतिशत, आईटीसी 2.07 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.02 प्रतिशत, इंडिगो 1.81 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.30 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.16 प्रतिशत, एटरनल 1.08 प्रतिशत, एलएंडटी 0.37 प्रतिशत, बीईएल 0.19 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.18 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News