1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 148 और निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों ने कराया भारी नुकसान

सेंसेक्स 148 और निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों ने कराया भारी नुकसान

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,846.35 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी भी एक समय 25,679.15 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, asian paints, reliance industries, ma- India TV Hindi
Image Source : PTI गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing 6 November, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे दिन बाजार में लिस्ट ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 148.14 अंकों (0.18%) की गिरावट के साथ 83,311.01 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 87.95 अंकों (0.34 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,509.70 अंकों पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,846.35 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी भी एक समय 25,679.15 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। बताते चलें कि बुधवार को गुरू नानक जयंती के मौके पर बाजार बंद थे।

निफ्टी की 50 में से 33 शेयरों ने लाल निशान में बंद किया कारोबार

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने बढ़त के साथ बंद किया कारोबार

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक 1.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.02 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.00 प्रतिशत, टीसीएस 0.77 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.58 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, ट्रेंट 0.35 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.28 प्रतिशत, एसबीआई 0.25 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

एटरनल, बीईएल समेत इन स्टॉक्स ने कराया भारी नुकसान

वहीं दूसरी ओर, एटरनल के शेयर 2.42 प्रतिशत, बीईएल 1.67 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.34 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.24 प्रतिशत, टाइटन 1.16 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.12 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.00 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.85 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.64 प्रतिशत, एलएंडटी 0.59 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.25 प्रतिशत, इंफोसिस 0.17 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.14 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News