1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 156 और निफ्टी 82 अंकों के नुकसान के साथ बंद, इन शेयरों में दर्ज की गई भारी गिरावट

सेंसेक्स 156 और निफ्टी 82 अंकों के नुकसान के साथ बंद, इन शेयरों में दर्ज की गई भारी गिरावट

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 81.55 अंकों (0.33%) के नुकसान के साथ 24,379.60 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, eternal, state bank of india, adani p- India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार को गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing 6th May, 2025: मंगलवार को भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंकों (0.19%) की गिरावट के साथ 80,641.07 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 81.55 अंकों (0.33%) के नुकसान के साथ 24,379.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 294.85 अंकों (0.37%) की बढ़त के साथ 80,796.84 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 114.45 अंकों (0.47%) की बढ़त लेकर 24,461.15 अंकों पर बंद हुआ था।

एटरनल के शेयरों में जोरदार गिरावट

मंगलवार को हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.66 प्रतिशत की बढ़त और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फिनसर्व, महिंद्रा के शेयरों में भी बड़ी तेजी

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 1.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.28 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.12 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.65 प्रतिशत, इंफोसिस 0.15 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.07 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

भारी गिरावट के साथ बंद हुए अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई के स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, आज अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.29 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 2.24 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.03 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.94 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.69 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.23 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.12 प्रतिशत, सनफार्मा 0.95 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.90 प्रतिशत, आईटीसी 0.78 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 प्रतिशत, टाइटन 0.77 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.37 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.37 प्रतिशत, टीसीएस 0.15 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.13 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.10 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 

Latest Business News