A
Hindi News पैसा बाजार शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 610 और निफ्टी 226 अंक लुढ़का- इन शेयरों में भयावह गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 610 और निफ्टी 226 अंक लुढ़का- इन शेयरों में भयावह गिरावट

आज की इस भारी गिरावट के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें भारतीय मुद्रा रुपये में भारी गिरावट, फेडरल रिजर्व के फैसलों का इंतजार और विदेशी निवेशकों की बिकवाली प्रमुख हैं।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tech mahindra, hcl tech, bel, eternal- India TV Paisa Image Source : PTI शेयर बाजार में मचा हाहाकार

Share Market Closing 8 December, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह से निवेशकों में हाहाकार मच गया। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 609.68 अंकों (0.71%) की भारी गिरावट के साथ 85,102.69 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 225.90 अंकों (0.86 प्रतिशत) के भयावह नुकसान के साथ 25,960.55 अंकों पर बंद हुआ। आज की इस भारी गिरावट के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें भारतीय मुद्रा रुपये में भारी गिरावट, फेडरल रिजर्व के फैसलों का इंतजार और विदेशी निवेशकों की बिकवाली प्रमुख हैं। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भी बाजार में फ्लैट कारोबार हुआ था।

सेंसेक्स का सिर्फ 1 शेयर ही हरे निशान में हुआ बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से महज 1 कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर ही 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 47 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 4.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों के स्टॉक्स का क्या हुआ हाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 2.53 प्रतिशत, ट्रेंट 2.48 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.21 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.14 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.98 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.82 प्रतिशत, एसबीआई 1.69 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.66 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.52 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1.51 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.35 प्रतिशत, एलएंडटी 1.19 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.10 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.04 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.00 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.86 प्रतिशत, सन फार्मा 0.83 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69 प्रतिशत, आईटीसी 0.65 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.60 प्रतिशत, इंफोसिस 0.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.26 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.20 प्रतिशत, रिलायंस 0.14 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News