A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 412 और निफ्टी 141 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स 412 और निफ्टी 141 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान

गुरुवार को कारोबार के अंत में शेयर बाजार में अचानक तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, axis bank, hcl tech, eternal, mahindr- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गुरुवार को कारोबार के अंत में शेयर बाजार में अचानक तेज बिकवाली शुरू हो गई

Share Market Closing 8th May, 2025: गुरुवार को भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 411.97 अंकों (0.51%) की गिरावट के साथ 80,334.81 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 140.60 अंक (0.58%) टूटकर 24,273.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 105.71 अंकों (0.13%) की बढ़त के साथ 80,746.78 अंकों पर और निफ्टी 34.80 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 24,414.40 अंकों पर बंद हुआ था।

एटरनल के शेयरों में भारी गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 45 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.70 प्रतिशत की बढ़त और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी के शेयरों में बड़ी गिरावट

आज हफ्ते के चौथे दिन सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.85 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.04 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.86 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.81 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.58 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.49 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.48 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.09 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.95 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.94 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.94 प्रतिशत, सनफार्मा 0.85 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.72 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.62 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.62 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए टाइटन, एचसीएल के शेयर

इतना ही नहीं, आज लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों में टाइटन (0.69 प्रतिशत), एचसीएल टेक (0.67 प्रतिशत), कोटक महिंद्रा बैंक (0.33 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (0.21 प्रतिशत) और इंफोसिस (0.18 प्रतिशत) के नाम शामिल हैं।

Latest Business News