1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT Stocks में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 314 और निफ्टी 95 अंकों की बढ़त के साथ बंद

IT Stocks में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 314 और निफ्टी 95 अंकों की बढ़त के साथ बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex, infosys, adani ports, tech mahindra, - India TV Hindi
Image Source : PTI इंफोसिस के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

Share Market Closing 9 September, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 314.02 अंकों (0.39%) की बढ़त के साथ 81,101.32 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 95.45 अंकों (0.39%) की तेजी के साथ 24,868.60 अंकों पर बंद हुआ। आज, हफ्ते के दूसरे दिन आईटी स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस के शेयर ताबड़तोड़ तेजी के साथ बंद हुए। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। कल, सेंसेक्स 76.54 अंकों (0.09%) की बढ़त के साथ 80,787.30 अंकों पर और निफ्टी 32.15 अंकों (0.13%) की तेजी के साथ 24,773.15 अंकों पर बंद हुआ था।

इंफोसिस के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 5.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 2.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.40 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.78 प्रतिशत, टीसीएस 1.00 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.96 प्रतिशत, सनफार्मा 0.93 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65 प्रतिशत, आईटीसी 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.61 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.46 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.45 प्रतिशत, बीईएल 0.32 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.31 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.26 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.24 प्रतिशत, एलएंडटी 0.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.18 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.05 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट सहित ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को एटरनल के शेयरों ने 1.20 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.91 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.75 प्रतिशत, टाइटन 0.55 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.54 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.23 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.17 प्रतिशत और एसबीआई के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

Latest Business News