1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 880 और निफ्टी 266 अंकों की गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 880 और निफ्टी 266 अंकों की गिरावट के साथ बंद

शु्क्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880.34 अंकों (1.10%) की गिरावट के साथ 79,454.47 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, share market, stock market, nifty 50, nifty, sensex, titan, larsen and toubro, tata motors- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय बाजार में भारी गिरावट

Share Market Closing 9th May, 2025: हफ्ते के आखिरी दिन आज भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। शु्क्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880.34 अंकों (1.10%) की गिरावट के साथ 79,454.47 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई की निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 265.80 अंकों (1.10%) की बड़ी गिरावट के साथ 24,008.00 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने कल भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। गुरुवार को सेंसेक्स 411.97 अंकों की गिरावट के साथ 80,334.81 अंकों पर और निफ्टी 140.60 अंक टूटकर 24,273.80 अंकों पर बंद हुआ था।

टाइटन के शेयर में जोरदार उछाल

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 38 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 4.25 प्रतिशत की बढ़त और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी भारी गिरावट

इनके अलावा, आज टाटा मोटर्स के शेयर 3.90 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 3.77 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.39 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, पावरग्रिड के शेयर आज 2.61 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.15 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.93 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.84 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.77 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.73 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.62 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.59 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.52 प्रतिशत, आईटीसी 1.50 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.44 प्रतिशत, सनफार्मा 1.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.21 प्रतिशत, एटरनल 1.09 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 1.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इनके साथ ही, आज इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंफोसिस, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

Latest Business News