1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार, तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार, तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, maruti suzuki, bel, ntpc, adani ports- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

Share Market Opening 1 September, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 19.34 अंकों (0.02%) की मामूली बढ़त लेकर 79,828.99 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 5.85 अंकों की (0.02%) हल्की की बढ़त के साथ 24,432.70 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते, अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों की वजह से बीएसई सेंसेक्स में 1497.2 अंक (1.84 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई थी और एनएसई का निफ्टी 443.25 अंकों (1.78 प्रतिशत) गिरा था।

सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार 

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 40 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 8 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनियों के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

किस कंपनी के शेयर की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज पावरग्रिड के शेयर 1.51 प्रतिशत, ट्रेंट 0.85 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.78 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.77 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.74 प्रतिशत, टीसीएस 0.73 प्रतिशत, एलएंडटी 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.65 प्रतिशत, बीईएल 0.65 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.60 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.58 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 प्रतिशत, टाइटन 0.48 प्रतिशत, एटरनल 0.46 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.43 प्रतिशत, एसबीआई 0.40 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.25 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.21 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.19 प्रतिशत, सनफार्मा 0.16 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.11 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.06 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। 

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News