1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स ने 290 और निफ्टी ने 93 अंकों के नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स ने 290 और निफ्टी ने 93 अंकों के नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 1,293.65 अंकों (1.59 प्रतिशत) और एनएसई निफ्टी में 391.1 अंकों (1.57 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bajaj finance, ntpc, adani ports, tcs- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

Share Market Opening 13 October, 2025: ग्लोबल मार्केट में दर्ज की गिरावट का असर आज भारतीय बाजार में भी देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को, हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 289.74 अंकों (0.35%) की गिरावट के साथ 82,211.08 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 92.85 अंक (0.37%) के नुकसान के साथ 25,192.50 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 1,293.65 अंकों (1.59 प्रतिशत) और एनएसई निफ्टी में 391.1 अंकों (1.57 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में दिखे

सोमवार को सुबह 09.17 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 11 कंपनी के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.52 प्रतिशत की बढ़त और बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए।

एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक समेत इन शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज सुबह 09.17 बजे भारती एयरटेल के शेयर 0.48 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.30 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.27 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.22 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.15 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

नुकसान के साथ कारोबार करते हुए नजर आए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, इंफोसिस के शेयर 1.03 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.01 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.88 प्रतिशत, ट्रेंट 0.77 प्रतिशत, आईटीसी 0.73 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, एलएंडटी 0.66 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.58 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.55 प्रतिशत, टीसीएस 0.53 प्रतिशत, टाइटन 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.40 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.40 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.34 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.33 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.29 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.22 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Latest Business News