1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 250 और निफ्टी ने 65 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 250 और निफ्टी ने 65 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

बीएसई सेंसेक्स 250.02 अंकों की बढ़त के साथ 76,388.99 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 65.05 अंकों की तेजी के साथ 23,096.45 अंकों पर खुला। बताते चलें कि गुरुवार को बाजार ने एकदम फ्लैट शुरुआत की थी। हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार में जबरस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
Image Source : PTI आज टाटा स्टील के शेयर में दिख रही है अच्छी बढ़त

Share Market Opening 14th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज बीएसई सेंसेक्स 250.02 अंकों की बढ़त के साथ 76,388.99 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 65.05 अंकों की तेजी के साथ 23,096.45 अंकों पर खुला। बताते चलें कि गुरुवार को बाजार ने एकदम फ्लैट शुरुआत की थी। हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार में जबरस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक समय तक बाजार काफी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, लेकिन अंत में ये गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

टाटा स्टील के शेयरों में दिखी अच्छी बढ़त

हफ्ते के आखिरी दिन सुबह 09.21 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि 2 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इन शेयरों में भी दिखा उतार-चढ़ाव

इनके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर 0.99 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.92 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.69 प्रतिशत, इंफोसिस 0.67 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.59 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.48 प्रतिशत, भारती एयरटेल के शेयर 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.61 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.60 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Latest Business News