1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दीपावली पर चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स 317 और निफ्टी ने 115 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

दीपावली पर चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स 317 और निफ्टी ने 115 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 114.75 अंकों (0.45%) की बढ़िया बढ़त लेकर 25,824.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, reliance industries, tata motors, baj- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को शेयर बाजार में दिखी जोरदार तेजी

Share Market Opening 20 October, 2025: सोमवार को दीपावली के शुभ मौके पर घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 317.11 अंकों (0.38%) की तेजी के साथ 84,269.30 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 114.75 अंकों (0.45%) की बढ़िया बढ़त लेकर 25,824.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि घरेलू शेयर बाजार में आज दीपावली के मौके पर भी बाकी दिनों की तरह ही कारोबार होगा। मंगलवार, 21 अक्टूबर को बाजार में एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन चलाया जाएगा और बुधवार को बाजार की छुट्टी रहेगी।

सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स ने की पॉजिटिव शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक ने भी की शानदार शुरुआत

हफ्ते के पहले दिन, सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 2.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.15 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.28 प्रतिशत, टाइटन 1.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.17 प्रतिशत, इंफोसिस 1.05 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.86 प्रतिशत, एलएंडटी 0.79 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.75 प्रतिशत, एसबीआई 0.74 प्रतिशत, बीईएल 0.73 प्रतिशत, टीसीएस 0.65 प्रतिशत, सन फार्मा 0.65 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.64 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.61 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.54 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.52 प्रतिशत, आईटीसी 0.44 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.44 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.42 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.26 प्रतिशत, एटरनल 0.19 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.13 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

नुकसान के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील के शेयरों ने आज 0.38 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने 0.24 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Latest Business News