Share Market Opening 26 June, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन हरे निशान में कारोबार शुरू किया है। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 127.41 (0.15%) अंकों की तेजी के साथ 82,882.92 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 24.20 (0.10%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,268.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को सेंसेक्स 393.69 अंकों (0.48%) अंकों की बढ़त के साथ 82,448.80 अंकों पर और निफ्टी 106.00 (0.42 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 25,150.35 अंकों पर खुला था।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों ने की अच्छी शुरुआत
आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 9 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
आज सेंसेक्स के इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव
इनके अलावा, आज सेंसेक्स में शामिल एटरनल के शेयर 0.79%, टाटा मोटर्स 0.53%, पावरग्रिड 0.50%, मारुति सुजुकी 0.44%, अडाणी पोर्ट्स 0.42%, टाटा स्टील 0.38%, लार्सन एंड टुब्रो 0.38%, बजाज फिनसर्व 0.38%, भारती एयरटेल 0.36%, टाइटन 0.32%, एनटीपीसी 0.32%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32%, एशियन पेंट्स 0.21%, बजाज फाइनेंस 0.17%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14%, एचडीएफसी बैंक 0.10%, आईटीसी 0.08%, एचसीएल टेक 0.07%, एक्सिस बैंक 0.03%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.02% और एसबीआई के शेयर 0.01% की बढ़त के साथ खुले।
वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को ट्रेंट के शेयर 0.31 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.15 प्रतिशत, इंफोसिस 0.13 प्रतिशत, सनफार्मा 0.13 प्रतिशत, टीसीएस 0.06 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
Latest Business News