A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, बड़ी गिरावट के साथ खुले ये स्टॉक्स

शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, बड़ी गिरावट के साथ खुले ये स्टॉक्स

मंगलवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 2.50 अंकों (0.01%) के नुकसान के साथ 24,720.25 अंकों पर खुला।

BSE, NSE, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ultratech cement, tata motors, tech m- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को हरे निशान में खुला था शेयर बाजार

Share Market Opening 5 August, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 72.29 अंकों (0.09%) की गिरावट के साथ 80,946.43 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 आज 2.50 अंकों (0.01%) के नुकसान के साथ 24,720.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था। कल, सेंसेक्स 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 अंकों पर और निफ्टी 30.70 अंकों की तेजी के साथ 24,596.05 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स की 14 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त के साथ खुले भारती एयरटेल, एटरनल समेत ये शेयर

इनके अलावा, सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज भारती एयरटेल के शेयर 0.62 प्रतिशत, एटनरल 0.49 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत, टाइटन 0.40 प्रतिशत, एसबीआई 0.40 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.34 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.33 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.31 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.24 प्रतिशत, आईटीसी 0.16 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.15 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

लाल निशान में खुले टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत ये स्टॉक्स 

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.42 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.20 प्रतिशत, सनफार्मा 0.19 प्रतिशत, ट्रेंट 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.11 प्रतिशत, एलएंडटी 0.04 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Latest Business News