1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में शानदार तेजी

शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में शानदार तेजी

बुधवार को सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त लेकर 80,998 पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी 77 अंकों की बढ़त के साथ 24,620 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tata steel, tata motors, adani ports,- India TV Hindi
Image Source : PTI बुधवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ था बाजार

Share Market Opening 5 June, 2025: गुरुवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 197.83 अंकों की तेजी के साथ 81,196.08 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 71 अंकों की बढ़त के साथ 24,691.20 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त लेकर 80,998 पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी 77 अंकों की बढ़त के साथ 24,620 अंकों पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में लगातार 3 दिनों तक गिरावट के बाद बुधवार को बढ़त दर्ज की गई थी।

हरे निशान में खुले सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर

आज सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 35 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 15 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटनरल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त के साथ खुलने वाले शेयरों में ये नाम शामिल

इनके अलावा, गुरुवार को पावरग्रिड के शेयर 0.66 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.54 प्रतिशत, टीसीएस 0.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.40 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.30 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.28 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.21 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.19 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.09 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.09 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.06 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

किन शेयरों ने नुकसान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, आज बजाज फाइनेंस के शेयर 0.35 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.34 प्रतिशत, टाइटन 0.34 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.23 प्रतिशत, इंफोसिस 0.20 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12 प्रतिशत, सनफार्मा 0.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.09 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.05 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News