1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट ने हरे निशान में की फ्लैट ओपनिंग, इन स्टॉक्स ने की शानदार शुरुआत

शेयर मार्केट ने हरे निशान में की फ्लैट ओपनिंग, इन स्टॉक्स ने की शानदार शुरुआत

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 7.65 अंकों (0.03%) की मामूली बढ़त लेकर 25,085.30 अंकों पर खुला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, powergrid, bajaj finserv, l&t, bharti- India TV Hindi
Image Source : PTI घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को एक बार फिर हरे निशान में कारोबार शुरू किया

Share Market Opening 7 October, 2025: घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को शानदार बढ़त के साथ बंद होने के बाद आज एक बार फिर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 93.83 अंकों (0.11%) की तेजी के साथ 81,883.95 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 7.65 अंकों (0.03%) की मामूली बढ़त लेकर 25,085.30 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 67.62 अंकों की तेजी के साथ 81,274.79 अंकों पर और निफ्टी 22.30 अंकों की बढ़त लेकर 24,916.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया था।

पावरग्रिड के शेयरों ने की बेहतरीन शुरुआत

हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 5 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 37 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 13 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बजाज फाइनेंस, एलएंडटी समेत इन स्टॉक्स ने की पॉजिटिव शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की बात करें तो बजाज फाइनेंस के शेयर आज 0.79 प्रतिशत, एलएंडटी 0.76 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.48 प्रतिशत, टीसीएस 0.30 प्रतिशत, इंफोसिस 0.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.18 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.12 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.09 प्रतिशत, बीईएल 0.08 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.07 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.16 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.13 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.09 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.07 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.04 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.03 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.02 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News