A
Hindi News पैसा बाजार Share Market : बाजार की हुई सपाट शुरुआत, आईटी एंड टेलीकॉम स्टॉक्स उछले, FMCG शेयर लुढ़के

Share Market : बाजार की हुई सपाट शुरुआत, आईटी एंड टेलीकॉम स्टॉक्स उछले, FMCG शेयर लुढ़के

Share Market : बीएसई सेंसेक्स आज 76,414.52 पर सपाट खुला है। निफ्टी-50 में सबसे अधिक तेजी विप्रो में 3.87 फीसदी, इन्फोसिस में 3.02 फीसदी, टीसीएस में 2.88 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.36 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.80 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Paisa Image Source : FILE शेयर मार्केट

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को सपाट खुला है और शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 76,414.52 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.18 फीसदी या 130 अंक की गिरावट के साथ 76,260 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 21 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.12 फीसदी या 27 अंक की गिरावट के साथ 23,128 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 37 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार सुबह सबसे अधिक तेजी विप्रो में 3.87 फीसदी, इन्फोसिस में 3.02 फीसदी, टीसीएस में 2.88 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.36 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.80 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बीईएल में 3.01 फीसदी, टाटा मोटर्स में 2.16 फीसदी, ट्रेंट में 1.95 फीसदी, पाावरग्रिड में 1.31 फीसदी और एक्सिस बैंक में 1.09 फीसदी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.36 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.01 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.01 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.01 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.27 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.13 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.93 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.03 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.54 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.18 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.49 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Latest Business News