Share Market Today: सेंसेक्स 144 और निफ्टी 55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव
एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 55.35 अंकों (0.21%) की बढ़त के साथ 25,922.65 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार ने सोमवार को भी बढ़त के साथ कारोबार समेटा था।
Share Market Today, 10 February, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 144.25 अंकों (0.17 प्रतिशत) की तेजी के साथ 84,210.00 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 55.35 अंकों (0.21%) की बढ़त के साथ 25,922.65 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि बाजार ने सोमवार को भी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था और अंत में एक ठीक-ठाक बढ़त के साथ कारोबार समेटा था। कल, सेंसेक्स 463.15 अंकों (0.55 प्रतिशत) की तेजी के साथ 84,043.55 अंकों पर और निफ्टी 173.60 अंकों (0.68 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,867.30 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से 20 शेयरों ने हरे निशान में की शुरुआत
हफ्ते के दूसरे दिन, मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल, टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले, जबकि एचसीएल टेक के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
एक्सिस बैंक, एटनरल समेत इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एक्सिस बैंक के शेयर 0.79 प्रतिशत, एटरनल 0.62 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.53 प्रतिशत, एलएंडटी 0.42 प्रतिशत, ट्रेंट 0.38 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 प्रतिशत, सन फार्मा 0.35 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, टीसीएस 0.22 प्रतिशत, एसबीआई 0.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.21 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.10 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.05 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.04 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
लाल निशान में खुले टेक महिंद्रा, इंडिगो समेत इन कंपनियों के स्टॉक्स
वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को टेक महिंद्रा के शेयर 0.41 प्रतिशत, इंडिगो 0.40 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.29 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.19 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.19 प्रतिशत, इंफोसिस 0.14 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.11 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
