A
Hindi News पैसा बाजार Share Market Today: सेंसेक्स 146 और निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ खुले, इन स्टॉक्स ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

Share Market Today: सेंसेक्स 146 और निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ खुले, इन स्टॉक्स ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

आज सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया, जबकि बाकी की सभी 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, share market today, stock market toda- India TV Paisa Image Source : PTI आज निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

Share Market Today, 16 February, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 146.36 अंकों (0.18%) की गिरावट के साथ 82,480.40 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 47.50 अंकों (0.19%) के नुकसान के साथ 25,423.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 1048.16 अंकों (1.25%) की गिरावट के साथ 82,626.76 अंकों पर और निफ्टी 336.10 अंकों (1.30%) की गिरावट के साथ 25,471.10 अंकों पर खुला था।

निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

सोमवार को, सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि बाकी की सभी 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स की बाकी शेयरों की आज कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज पावर ग्रिड के शेयर 0.71 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.57 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.29 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.27 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.27 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.17 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.17 प्रतिशत, सन फार्मा 0.10 प्रतिशत, इंडिगो 0.09 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.08 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 0.94 प्रतिशत, इंफोसिस 0.72 प्रतिशत, बीईएल 0.68 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.64 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.52 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, एलएंडटी 0.48 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.42 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.31 प्रतिशत, ट्रेंट 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत औैर एटरनल के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Latest Business News