1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में जोरदार उतार-चढ़ाव

Share Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में जोरदार उतार-चढ़ाव

निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 7 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 43 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, hcl tech, tech mahindra, tcs, infosys- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आज निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

Share Market Today, 27 February, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि, बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला। हफ्ते के आखिरी दिन, बीएसई सेंसेक्स 28.13 अंकों (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 82,220.48 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 36.70 अंकों (0.14%) के नुकसान के साथ 25,459.85 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ पर दिए गए बयानों ने बाजार को काफी हद तक प्रभावित किया। टैरिफ पर ट्रंप के ये ताजा बयान, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आए थे।

निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

शुक्रवार को, सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनी के शेयरों ने ही बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि बाकी की 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और पावर ग्रिड का शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुला। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 7 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 43 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में आज टेक महिंद्रा के शेयर 2.47 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.43 प्रतिशत, टीसीएस 0.93 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, इंडिगो के शेयर 1.24 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.08 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.04 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.95 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.84 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.77 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.75 प्रतिशत, बीईएल 0.70 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.62 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.60 प्रतिशत, सन फार्मा 0.52 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 प्रतिशत, एटरनल 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, एसबीआई 0.29 प्रतिशत, आईटीसी 0.28 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.27 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.25 प्रतिशत, एलएंडटी 0.22 प्रतिशत, टाइटन 0.15 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.09 प्रतिशत, और एनटीपीसी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News