A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 566 और निफ्टी 152 अंक फिसला- आईटी स्टॉक्स में जोरदार गिरावट

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 566 और निफ्टी 152 अंक फिसला- आईटी स्टॉक्स में जोरदार गिरावट

मंगलवार को सुबह 09.27 बजे, सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, tata steel, power grid, sbi, ntpc, axis bank, asian paints, kotak- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट

Share Market Today, 24 February, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। मंगलवार को सुबह 09.25 बजे बीएसई सेंसेक्स 565.59 अंकों (0.68%) की बड़ी गिरावट के साथ 82,729.07 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी उसी समय 151.70 अंकों (0.59%) के नुकसान के साथ 25,561.30 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। सोमवार को सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58% की बढ़त के साथ 83,294.66 अंकों पर और निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55% चढ़कर 25,713 के स्तर के ऊपर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 8 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में

मंगलवार को सुबह 09.27 बजे, सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में थे और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं शेयर

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में पावर ग्रिड के शेयर 0.33 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.22 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.21 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.17 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.05 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर 3.15 प्रतिशत, इंफोसिस 3.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.70 प्रतिशत, टीसीएस 2.68 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.43 प्रतिशत, ट्रेंट 1.22 प्रतिशत, बीईएल 0.98 प्रतिशत, आईटीसी 0.71 प्रतिशत, टाइटन 0.70 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.53 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.44 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 प्रतिशत, इंडिगो 0.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.22 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 प्रतिशत, सन फार्मा 0.20 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Latest Business News