A
Hindi News पैसा बाजार Share Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन प्रमुख शेयरों ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

Share Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन प्रमुख शेयरों ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bajaj finance, kotak mahindra bank, p- India TV Paisa Image Source : PTI निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के आखिरी दिन, शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स ने 64.61 अंकों (0.08%) की गिरावट के साथ 83,249.32 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, एनएसई की निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 37.00 अंकों (0.14%) की गिरावट के साथ 25,605.80 अंकों पर खुला। बताते चलें कि शेयर बाजार ने आखिरी बार मंगलवार, 3 फरवरी को बंपर उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया था, उस दिन बाजार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ की दरें घटाने पर प्रतिक्रिया दी थी।

निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि एनटीपीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

आज हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.94 प्रतिशत, ट्रेंट 0.56 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.52 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.41 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.21 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.17 प्रतिशत, सन फार्मा 0.13 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.09 प्रतिशत, एलएंडटी 0.04 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया।

इन सटॉक्स ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को टाटा स्टील के शेयर 1.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.80 प्रतिशत, टीसीएस 0.80 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.77 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.73 प्रतिशत, बीईएल 0.65 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, इंफोसिस 0.51 प्रतिशत, एसबीआई 0.48 प्रतिशत, आईटीसी 0.32 प्रतिशत, इंडिगो 0.26 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.14 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News