पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार बिकवाली की वजह से दबाव में रहे। इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस गिरावट के कारण, पिछले हफ्ते सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,01,982.65 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, बाकी की 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 55,149.45 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला।
टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत इन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट
बीते हफ्ते, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। जबकि, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप बढ़ा। पिछले हफ्ते टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और एलआईसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मार्केट कैप में सबसे बड़ी गिरावट
टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा 34,263.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय स्टेट बैंक की वैल्यूएशन 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये पर आ गई। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,165.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,20,802.10 करोड़ रुपये रह गया और आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यूएशन 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये पर आ गई।
भारतीय जीवन बीमा निगम की वैल्यूएशन में सबसे तेज बढ़ोतरी
वहीं दूसरी तरफ, भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैप 26,438.49 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,23,330.31 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन 20,592.13 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 12,43,016.11 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में 2,490.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 5,58,973.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये हो गया।
ये भी पढ़ें
स्टॉक मार्केट में जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी, अगले हफ्ते ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
Latest Business News