A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चांदी एक झटके में ₹17,251 सस्ती, सोना भी ₹6,472 हो गया कम, MCX पर चल रहा ये भाव

चांदी एक झटके में ₹17,251 सस्ती, सोना भी ₹6,472 हो गया कम, MCX पर चल रहा ये भाव

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव ने पूरे इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत पर असर डाला है। जानकारों का मानना है कि अभी इन दोनों कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। शाम 3 बजकर 53 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 6472 रुपये घट गई और यह 1,47,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सरक गई। इसी समय, 5 मई 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में 17,251 की जोरदार गिरावट दर्ज की गई। 

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  •     goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,206 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹13,940 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,408 प्रति ग्राम है।
  •     मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,191 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹13,925 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,393 प्रति ग्राम है।
  •     कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,191 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹13,925 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,393 प्रति ग्राम है।
  •     चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,600 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,300 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,980 प्रति ग्राम है।
  •     बैंगलोर में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹15,191 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹13,925 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹11,393 प्रति ग्राम है।

सोने का ग्लोबल मार्केट में भाव

tradingeconomics के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार सातवें सत्र गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते यह लगभग 4,710 डॉलर प्रति औंस पर आकर करीब छह हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त (हॉकिश) रुख प्रमुख कारण रहा, जिसने बिना ब्याज देने वाली इस धातु की आकर्षण क्षमता को कम कर दिया।

भू-राजनीतिक हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान ने कतर में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी सुविधा वाले क्षेत्र पर मिसाइल हमले किए, जो इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले के जवाब में माना जा रहा है। आमतौर पर ऐसे तनावपूर्ण हालात सोने जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों की मांग को बढ़ाते हैं, लेकिन इस बार कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना दिया।

सोना करीब 12 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए है

साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना करीब 12 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए है, लेकिन ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने और कुछ निवेशकों द्वारा मार्जिन कॉल्स को पूरा करने के लिए की गई बिकवाली के कारण इसकी तेजी की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ती नजर आ रही है।

Latest Business News