1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिकवरी के बावजूद शेयर बाजार टूटा, सेंसेक्स 252 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी भी 24,100 से फिसला

रिकवरी के बावजूद शेयर बाजार टूटा, सेंसेक्स 252 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी भी 24,100 से फिसला

आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मिड और स्मॉलकैप रिकवरी में हल्की खरीदारी का रुख देखने को मिला, जिससे बाजार के इस ऊंचाई में पॉजिटिव माहौल बना रहा।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ ऊपर बंद हुआ।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ ऊपर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार लगातार दबाव में है। मंगलवार को भी कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 251.61 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। आखिर में यह 77,017.79 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 86.50 अंक लुढ़ककर 24,032.80 के लेवल पर बंद हुआ। आपको बता दें, आज सेंसेक्स एक समय पर करीब 750 अंक तक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में इसमें तेज रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में लगभग 1,890 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 2,110 शेयरों में गिरावट आई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इन वजहों से लगा बाजार को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तनाव बढ़ने की का असर देखने को मिला। दोनों देशों के बीच खाड़ी क्षेत्र में फिर से हमले हुए हैं। ये टेंशन खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर बढ़ रहा है। दूसरा, ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव फिर 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। साथ ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.43 पर गिर गया। आज इसमें 20 पैसे की गिरावट आई। इन हलचल की वजह से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

Image Source : BSEमंगलवार को कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

NSE के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव % बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
ICICIBANK 1,250.90 -19.90 -1.57 244.48 3,061.17
JIOFIN 249.00 -3.74 -1.48 162.06 404.28
COALINDIA 472.85 -7.10 -1.48 69.47 328.85
TECHM 1,451.20 -20.40 -1.39 7.11 103.62
AXISBANK 1,257.80 -17.30 -1.36 101.64 1,285.59

एक्सपर्ट की राय में बाजार 

ऊंची कच्चे तेल की कीमतों का दबाव रुपये पर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते यह रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया। विनोद नायर, हेड ऑफ रिसर्च, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसार, इन दबावों के बावजूद मौजूदा अर्निंग्स सीजन ने बाजार को कुछ सहारा दिया है। कंपनियों के नतीजे उम्मीद से थोड़े बेहतर रहने के कारण निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी (बॉटम-फिशिंग) की।

रुपया 95.25 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद

रुपया 2 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.25 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 2 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.25 (अस्थायी) के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में नए सिरे से झड़पों और UAE के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने के बीच निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से पीछे हट रहे हैं, जिससे सप्लाई चेन को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.30 पर खुला, फिर कमजोर हुआ और इंट्रा-डे ट्रेड में 95.44 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छू लिया। आखिरकार, रुपया दिन के अंत में 95.25 (अस्थायी) के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को, रुपया 39 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.23 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Latest Business News