1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 152 अंक और लुढ़का

Stock Market में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 152 अंक और लुढ़का

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, टेक महिंद्रा और पावरग्रिड के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

<p>Sensex</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Sensex

Highlights

  • 52,541.39 अंक पर बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स
  • 15,692.15 अंक पर बंद हुआ एनएसई निफ्टी
  • 20 डॉलर प्रति बैरल पर आया कच्चा तेल टूटकर

Stock Market में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के चलते उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 152.18 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,541.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 200.21 अंक तक नीचे चला गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.95 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 15,692.15 अंक पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में रही बिकवाली 

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, टेक महिंद्रा और पावरग्रिड के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। यूरोप के बाजार दोपहर के कारोबार में लाभ में थे। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार रात को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। 

फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशक सतर्क

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। कारोबार में शुरुआत में मजबूती का रुख रहा, लेकिन दोपहर में बिकवाली के दबाव में प्रमुख सूचकांक लुढ़क गए। अब सभी की निगाहें फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर हैं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 120 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने मंगलवार को 4,502.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Latest Business News