1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: सेंसेक्स 703 और निफ्टी 208 अंक टूटा, इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 703 और निफ्टी 208 अंक टूटा, इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे

आज बाजार ने लगभग 2 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, कारोबार शुरू होने के बाद इसमें कुछ सुधार देखने को मिला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, indigo, lt, - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Stock Market Highlights 13 April 2026: पाकिस्तान में हुई अमेरिका और ईरान की बातचीत फेल होने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंकों (0.91 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,847.57 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 207.95 अंक (0.86 प्रतिशत) टूटकर 23,842.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार ने लगभग 2 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, कारोबार शुरू होने के बाद इसमें कुछ सुधार देखने को मिला।

सेंसेक्स की सिर्फ 3 कंपनी के शेयर ही हरे निशान में हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 4.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।  

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स का कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में आज एनटीपीसी के शेयर 1.54 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

इन शेयरों ने डुबोया निवेशकों का पैसा

जबकि दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस के शेयर 2.80 प्रतिशत, इंडिगो 2.78 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.64 प्रतिशत, टीसीएस 2.05 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.02 प्रतिशत, आईटीसी 1.82 प्रतिशत, एटरनल 1.69 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.45 प्रतिशत, टाइटन 1.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.30 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.28 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.16 प्रतिशत, ट्रेंट 1.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.97 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.78 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.76 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.69 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.62 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, एसबीआई 0.33 प्रतिशत, बीईएल 0.16 प्रतिशत, सन फार्मा 0.16 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.12 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News