1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 568 और निफ्टी 172 अंक चढ़ा

Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 568 और निफ्टी 172 अंक चढ़ा

सोमवार को सेंसेक्स 938.93 अंकों (1.26 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 75,502.85 अंकों पर और निफ्टी 257.70 अंकों (1.11 प्रतिशत) की उछाल के साथ 23,408.80 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ntpc, tech mahindra, power grid, hcl - India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

Stock Market Highlights 17 March 2026: मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार अंत में ठीक-ठाक तेजी के साथ बंद हुआ। आज लगातार दूसरा दिन है, जब बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंकों (0.75 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 76,070.84 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 172.35 अंकों (0.74 प्रतिशत) की उछाल के साथ 23,581.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार समेटा था। कल, सेंसेक्स 938.93 अंकों (1.26 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 75,502.85 अंकों पर और निफ्टी 257.70 अंकों (1.11 प्रतिशत) की उछाल के साथ 23,408.80 अंकों पर बंद हुआ था।

एटरनल के शेयर में बंपर तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल का शेयर आज सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि इन्फोसिस का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत इन शेयरों में भी तेज उछाल

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 4.41 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.12 प्रतिशत, बीईएल 2.39 प्रतिशत, एलएंडटी 2.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.88 प्रतिशत, इंडिगो 1.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.16 प्रतिशत, ट्रेंट 1.14 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.10 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.64 प्रतिशत, सन फार्मा 0.46 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.10 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस के शेयर 1.17 प्रतिशत, आईटीसी 1.05 प्रतिशत, टीसीएस 0.69 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.65 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.58 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.24 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News