Stock Market Highlights 2 June, 2026: घरेलू शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने लगभग 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 382.50 अंकों (0.52 प्रतिशत) की तेजी के साथ 74,649.84 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 100.95 अंकों (0.43 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 23,483.55 अंकों पर कारोबार बंद किया। मंगलवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। बताते चलें कि बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी।
टीसीएस के शेयरों में 6% से ज्यादा का उछाल
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 16 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 6.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
इन्फोसिस, एचसीएल टेक के शेयरों में भी बंपर तेजी
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इन्फोसिस के शेयर 5.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक 4.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.84 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.76 प्रतिशत, टाइटन 1.34 प्रतिशत, आईटीसी 1.23 प्रतिशत, एटरनल 1.11 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.10 प्रतिशत, ट्रेंट 1.03 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.93 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.81 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.74 प्रतिशत, इंडिगो 0.60 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 प्रतिशत, बीईएल 0.44 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.38 प्रतिशत, एसबीआई 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.19 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
लाल निशान में बंद हुए एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड समेत इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी ओर, आज एक्सिस बैंक के शेयर 1.74 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.79 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69 प्रतिशत, सन फार्मा 0.49 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
Latest Business News