A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार तबाह, सेंसेक्स 1837 और निफ्टी 602 अंक टूटा, निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Highlights: शेयर बाजार तबाह, सेंसेक्स 1837 और निफ्टी 602 अंक टूटा, निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ स्वाहा

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1836.57 अंकों (2.46 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 72,696.39 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ntpc, tech mahindra, power grid, hcl - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Highlights 23 March 2026: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में भयावह गिरावट का सिलसिला जारी है। हफ्ते के पहले दिन, भारतीय शेयर बाजार में 2.5 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1836.57 अंकों (2.46 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 72,696.39 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 601.85 अंकों (2.60 प्रतिशत) टूटकर 22,512.65 अंकों पर बंद हुआ। आज की इस गिरावट की वजह से निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बताते चलें कि आज बाजार खुलने के साथ ही क्रैश हो गया था।

निफ्टी की 50 में से 47 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से महज 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 47 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर आज सबसे ज्यादा 6.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स का कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज पावर ग्रिड के शेयर 1.39 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.28 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.19 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, आज ट्रेंट के शेयर 5.90 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 5.40 प्रतिशत, बीईएल 4.85 प्रतिशत, इंडिगो 4.85 प्रतिशत, टाटा स्टील 4.80 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 4.70 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 4.49 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.55 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 3.41 प्रतिशत, आईटीसी 3.17 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.91 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.89 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.79 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.72 प्रतिशत, एलएंडटी 2.70 प्रतिशत, एसबीआई 2.52 प्रतिशत, एटरनल 2.30 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.97 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.84 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.43 प्रतिशत, सन फार्मा 1.19 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.52 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News