1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: सेंसेक्स 639 और निफ्टी में 195 अंकों की उछाल, इन शेयरों में जोरदार उतार-चढ़ाव

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 639 और निफ्टी में 195 अंकों की उछाल, इन शेयरों में जोरदार उतार-चढ़ाव

आज बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। जबकि, पिछले हफ्ते बाजार में लगातार दिन गिरावट दर्ज की गई थी।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, indigo, lt, - India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में तेजी

Stock Market Highlights 27 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 639.42 अंकों (0.83 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,303.63 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 194.75 अंक (0.81 प्रतिशत) बढ़कर 24,092.70 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। जबकि, पिछले हफ्ते के आखिरी तीन सत्रों में बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

सन फार्मा के शेयरों में जोरदार तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 39 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 11 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स समेत इन शेयरों में बंपर तेजी

सोमवार को सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.60 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.56 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.46 प्रतिशत, टीसीएस 2.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.22 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.20 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.62 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.61 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.52 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.49 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.31 प्रतिशत, एलएंडटी 1.05 प्रतिशत, इंडिगो 0.94 प्रतिशत, टाइटन 0.92 प्रतिशत, एसबीआई 0.86 प्रतिशत, आईटीसी 0.80 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.68 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.23 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.22 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.03 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज बीईएल के शेयर 1.80 प्रतिशत, ट्रेंट 1.08 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.70 प्रतिशत, एटरनल 0.64 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.15 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News