1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स क्रैश

Stock Market Highlights: आज फिर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स क्रैश

बुधवार को टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस समेत तमाम प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर बिखर गए।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex- India TV Hindi
Image Source : PTI बुधवार को क्रैश हुए आईटी शेयर

Stock Market Highlights 3 June, 2026: घरेलू शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बुधवार को आईटी स्टॉक्स में भयावह गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की वजह से टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस समेत तमाम प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर बिखर गए। हफ्ते के तीसरे दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंकों (0.41 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 74,346.17 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 77.95 अंक (0.33 प्रतिशत) टूटकर 23,405.60 अंकों पर कारोबार बंद किया।

मंगलवार को बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार

बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 382.50 अंकों (0.52 प्रतिशत) की तेजी के साथ 74,649.84 अंकों पर और निफ्टी 100.95 अंकों (0.43 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 23,483.55 अंकों पर बंद हुआ था।

टीसीएस के शेयरों में 8.43 प्रतिशत की भयावह गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 30 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 8.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एसबीआई के शेयर 1.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.01 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.87 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.66 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.30 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.58 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.55 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक समेत ये शेयर हुए क्रैश

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को टेक महिंद्रा के शेयर 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 5.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.82 प्रतिशत, आईटीसी 2.21 प्रतिशत, एटरनल 1.48 प्रतिशत, एलएंडटी 1.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.55 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.38 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.36 प्रतिशत, बीईएल 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.31 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.24 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.23 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.04 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News