A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 510 और निफ्टी 155 अंकों की बढ़त के साथ बंद

Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 510 और निफ्टी 155 अंकों की बढ़त के साथ बंद

सोमवार को भी बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन अंत में ये बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, Stock Market- India TV Hindi
Image Source : PTI लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

Stock Market Highlights 7 April 2026: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी देखने को मिली। बाजार ने मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन दोपहर 01.30 बजे के बाद बाजार में खरीदारी तेज होना शुरू हुई और यहीं से बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। हफ्ते के दूसरे दिन, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 509.73 अंकों (0.69 प्रतिशत) की तेजी के साथ 74,616.58 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 155.40 अंक (0.68 प्रतिशत) चढ़कर 22,968.25 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था और अंत में बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ था।

मंगलवार को आईटी शेयरों में दिखी अच्छी तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनी के स्टॉक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 35 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 15 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।  

टीसीएस, इन्फोसिस समेत इन कंपनी के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टीसीएस के शेयर 2.68 प्रतिशत, इन्फोसिस 2.60 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.13 प्रतिशत, सन फार्मा 1.67 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.58 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.30 प्रतिशत, आईटीसी 1.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.21 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.05 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.79 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.72 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.61 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.55 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.43 प्रतिशत, बीईएल 0.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.11 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.10 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन स्टॉक्स ने आज गिरावट के साथ बंद किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, आज अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.52 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, टाइटन 0.31 प्रतिशत, ट्रेंट 0.27 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.23 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.22 प्रतिशत, एलएंडटी 0.16 प्रतिशत, एटरनल 0.11 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News