1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: यूएस-ईरान में सीजफायर की घोषणा के बाद रॉकेट हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2946 और निफ्टी 873 अंक चढ़ा

Stock Market Highlights: यूएस-ईरान में सीजफायर की घोषणा के बाद रॉकेट हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2946 और निफ्टी 873 अंक चढ़ा

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 2946.32 अंकों (3.95 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,562.90 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, indigo, l&t,- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी

Stock Market Highlights 8 April 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अस्थाई युद्धविराम की घोषणा के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 2946.32 अंकों (3.95 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,562.90 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 873.70 अंक (3.78 प्रतिशत) चढ़कर 23,997.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा की थी। हालांकि, दूसरे देशों के हस्तक्षेप के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमला करने का प्लान पर अस्थाई रोक लगाने का फैसला किया।

इंडिगो के शेयर में छप्परफाड़ तेजी

हफ्ते के तीसरे दिन, आज सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 3 कंपनी के स्टॉक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 8.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, टेक महिंद्रा के शेयर 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।  

ये खबर अभी अपडेट हो रही है...

Latest Business News